IndiaTrendingUttar Pradesh

21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया राम रहीम, लगातार तीसरी बार सिरसा डेरे में रहने की मिली अनुमति

नई दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह वह जेल से बाहर निकला। इस बार उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्य आश्रम में रहने की अनुमति दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिला कारागार सुनारिया की ओर से राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है। फरलो की अवधि के दौरान वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा। यह लगातार तीसरी बार है जब उसे सिरसा आश्रम में रहने की अनुमति मिली है। इससे पहले पैरोल या फरलो के दौरान उसे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा जाता रहा है।

2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से राम रहीम अब तक पैरोल और फरलो के जरिए 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। इस बार वह 17वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे बारबार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर समयसमय पर सवाल भी उठते रहे हैं। मई 2026 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी और अब उसे 21 दिन की फरलो दी गई है।

गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2017 में दो महिला साध्वियों के यौन शोषण के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी ठहराया था। उसे दोनों मामलों में 1010 साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों सजाएं अलगअलग चलने का आदेश दिया गया था।

इसके अलावा राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा काट रहा है। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे दोषी ठहराया गया था।

राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला समेत हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी। फिलहाल वह रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply