India

डाइजेशन को इंप्रूव करेंगी ये 5 हर्बल चाय, सेहत को होते हैं इससे कई फायदे

सुबह की शुरुआत के लिए अदरक और मिंट यानी पुदीना की चाय बेस्ट रहती है, क्योंकि ये मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में भी मदद करती है. दरअसल कुछ लोगों को सुबह में जी मिचलाने की समस्या होती है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है. ये आपको सुकून भी महसूस कराती है और डाइजेशन को भी फायदा देती है.
Photo Credit: Getty Images

डाइजेशन को इंप्रूव करने के लिए आप लेमन ग्रास की चाय बनाकर पी सकते हैं. इसकी हल्की खटास भरी और मिट्टी की सौंधी सुगंध मन को सुकून पहुंचाती है. दोपहर के ब्रेक के लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन है. बस अपने किचन गार्डन से थोड़ी सी लेमन ग्रास तोड़ें और चाय बनाकर तैयार कर लें.
Photo Credit: Getty Images

बारिश के दौरान लोगों को अक्सर बारबार पेट में ऐंठन होने की समस्या हो जाती है. ऐसे में नींबू वाली चाय पीने से काफी राहत मिलती है. आप चाहे तो चाय पत्ती उबालें और उसे छानने के बाद नींबू का रस निचोड़कर पिएं. इसमें आप थोड़ा सा शहद भी एड कर सकते हैं.
Photo Credit: Getty Images

आप मानसून के दौरान अपने रूटीन में कैमोमाइल टी शामिल कर सकते हैं. ये एक फूल होता है, जिसको उबालकर चाय बनाई जाती है. मार्केट से आप इन ड्राई फूलों का पैकेट खरीद सकते हैं. डिनर करने के बाद आप इस चाय को पी सकते हैं जो पाचन में मदद करने के साथ ही मन को सुकून पहुंचाती है और अच्छी नींद में मदद करती है.
Photo Credit: Getty Images

डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए सौंफ की चाय पीना चाहिए. ये बेहतरीन रिजल्ट देती है. अगर भारीपन महसूस हो रहा हो तो आप इसे खाने के बाद भी पी सकते हैं. वहीं मॉर्निंग सिकनेस के लिए भी सौंफ की चाय फायदा करती है.
Photo Credit: Getty Images

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply