CricketIndia

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया नही इस टीम से होगा मुकाबला, दिग्गजों ने की भविष्यवाणी

ICC T20 World Cup 2026 Finalist

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिन का समय शेष बचा हुआ है. इस टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के हाथो में है. भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है और सभी क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स इस बात को मानते हैं कि भारतीय टीम इस बार भी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल (ICC T20 World Cup 2026 Final) खेलने वाली है.

भारत के अलावा दूसरी कौन सी टीम इस बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत के साथ जगह बना सकती है, स्टार स्पोर्ट्स के शो पर भारत के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर ने इस पर बात की है और क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

रॉबिन उथप्पा और मोहम्मद कैफ ने की साउथ अफ्रीका की वकालत

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और मोहम्मद कैफ का मानना है कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल बिलकुल आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की तरह ही होगा और उन्ही 2 टीमों के बीच खेला जाएगा. इन दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच होगा.

वहीं आकाश चोपड़ा, संजय बांगर और इरफान पठान ने इससे उल्ट जवाब दिया है, इन तीनों ही दिग्गजों ने भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया को चुना है. इन तीनो का मानना है कि आईसीसी विश्व कप 2023 की तरह ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भी हैं T20 World Cup 2026 फाइनल खेलने के दावेदार

भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले और भारतीय क्रिकेट की दिवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भारत के साथ इंग्लैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनलिस्ट के तौर पर चुना है. वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने सबसे अलग न्यूजीलैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेलने का दावेदार बताया है.

 भारत को हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानिए क्या हैं सभी समीकरण

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply