TrendingUttar Pradesh

Lucknow News : ईद मिलाद-उन-नबी पर माल में निकला भव्य जुलूस, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

माल/लखनऊ, अमृत विचार। ईद मिलादउननबी के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ के माल कस्बे में मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूसएमोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस का जगहजगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस के दौरान युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। लोग शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल हुए। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को लेकर माल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। थाना प्रभारी नवाब अहमद के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे जुलूस मार्ग पर मुस्तैद रहा। पुलिस की निगरानी में जुलूस निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

अमनचैन की मांगी दुआ

आयोजकों ने लोगों से शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के समापन पर देश में अमनचैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन पर आयोजकों ने पुलिसप्रशासन का आभार जताया।

ः 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply