
महमूदाबाद, सीतापुर। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौमएपैदाइश के अवसर पर बुधवार को बारावफात का पर्व पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कस्बे में पारंपरिक जुलूसएमुहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान नातख्वानी और सलाम पेश किए गए।
मोहल्ला बेलदारी टोला स्थित मदरसा नूरुल उलूम कादरिया से जुलूसएमुहम्मदी का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आमिर अराफात ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस ठठेरी बाजार, बजाजा चौराहा, बस स्टैंड, सिधौली रोड, पैगम्बरपुर, संगतकिला, चिकमंडी और कुरैशी मार्ग होते हुए पुनः मदरसे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में दूरदराज से आई विभिन्न अंजुमनों ने नात और सलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। रास्ते भर अकीदतमंदों ने पैगंबरएइस्लाम की शान में नारे लगाए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मौलाना नूरुल हुदा, नगर पालिका अध्यक्ष आमिर अराफात, राशिद कामरीन, अनवर हुसैन, सभासद चक्र सुदर्शन पांडेय, सैफ सभासद, तैय्यब आजाद, हाशिम सिद्सदी, बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि इस जुलूस की शुरुआत कई दशक पूर्व स्वर्गीय मोहम्मद असलम सचिव ने की थी।
ः



