IndiaTechnology

Google का बड़ा कमाल, टिकट बुकिंग से लेकर फॉर्म भरने का काम Chrome खुद करेगा


आप किसी वेबसाइट पर टिकट बुक, फॉर्म भरना या पेमेंट करने का काम खुद करते थे। लेकिन अब Google एक ऐसा फीचर ला रहा है, जहां Chrome ब्राउज़र खुद ये सब काम करेगा। इसके बाद वेब ब्राउजिंग का तरीका बदल जाएगा। एक इनबिल्ट Assistant दिया है, आपको सिर्फ कमांड लिखना है और ब्राउजर खुद ही सारा काम करेगा। ऐसे में आपका टाइम भी बचेगा और गलती की संभावना नहीं है। गूगल ने Chrome में Gemini ऐड कर दिया है और काफी हद तक ये फीचर रोल आउट होने के बाद अपना काम शुरू कर देगा।

अब ब्राउज़र सिर्फ वेबसाइट खोलने का टूल नहीं रहेगा, बल्कि एक असिस्टेंट बन जाएगा। जो आपकी तरफ से वेब पर काम करेगा। टेक दुनिया में इसे Auto Browse या AI एजेंट फीचर का नाम दिया है। अगर आप Chrome से कहेंगे किसी भी वेबसाइट से मेरा ट्रेन टिकट बुक कर दो तो AI पेज को समझेगा, बटन पहचानेगा, जरूरी जानकारी भरेगा और आगे बढ़ाएगा। अब आपको वेबसाइट चलाने की जरूरत नहीं होगी सारा काम आपका Chrome ब्राउज़र ही कर देगा।

Gअभी तक AI टूल सिर्फ चैट का ही काम करता था और आप सवाल पूछते थे तो जवाब मिलता था। लेकिन अब Gemini वेब पेज के साथ इंट्रैक्टर का भी काम करेगा। वो स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट, बॉक्स और बटन को पहचान सकेगा और आपके निर्देश के अनुसार काम करेगा। अगर आप इंटरनेट पर कोई रिसर्च कर रहे हैं तो आप Assistant में लिख सकते हैं। शॉपिंग कर रहे हैं और आपको प्रोडक्ट समझ नहीं आ रहा है तो आप उसकी मदद ले सकते हैं।

Google AI सिर्फ तभी काम करेगा जब यूजर अनुमति देगा। यानी बिना पूछे कोई फॉर्म नहीं भरेगा, ना कोई पेमेंट करेगा। कंपनी दावा कर रही है कि डेटा ब्राउज़र के अंदर प्रोसेस होगा और आपकी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply