TrendingUttar Pradesh

UPPSC LT Grade Main Exam 2025 : 30 अगस्त को 11,808 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 56 मजिस्ट्रेट संभालेंगे मोर्चा; इन चीजों के प्रवेश पर बैन

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड मुख्य भर्ती परीक्षा2025 का आयोजन 30 अगस्त को प्रयागराज में किया जाएगा। जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 11,808 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

जिले में कुल 15 विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कुल 56 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। 

प्रशासन ने तय किया है कि पहली पाली में ड्यूटी करने वाले मजिस्ट्रेटों को दूसरी पाली में तैनाती नहीं दी जाएगी। दोनों पालियों के लिए अलगअलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। 

फर्जी परीक्षार्थियों और सॉल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए थंब इम्प्रेशन और फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply