India

Nepal flood : नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, 165 की मौत, 750 से ज्यादा लापता, यूपी-बिहार में भी अलर्ट

Nepal flood : नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 163 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 750 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सड़क और पुल बह जाने से लोगों का संपर्क दूसरे क्षेत्रों से टूट गया है।

 

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ के तेज बहाव में 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं। इसके अलावा 13 जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए। नेपाल सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

139 भारतीय नागरिक भी लापता

इस आपदा के बाद नेपाल में बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। इनमें 139 भारतीय नागरिकों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।

यूपीबिहार में भी बढ़ी सतर्कता

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों पर भी पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। गंडक, नारायणी और कोसी जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर समेत सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है। वहीं, बिहार के संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के 6 जिलों में खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

PM मोदी ने नेपाल को मदद का भरोसा दिया

नेपाल में पैदा हुए इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में भारत के लोग नेपाल के अपने भाईबहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय समेत कई मंत्रालय नेपाल की स्थिति और भारत से जुड़े संभावित प्रभावों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply