India

शादी के बाद भाई-बहन के रिश्ते में क्यों आती है दूरी? इसे कम करने के Practical तरीके

भाईबहन का रिश्ता हमेशा नोकझोंक भरा रहता है, लेकिन दोनों ही एकदूसरे पर जान छिड़कते हैं. कई बार देखने में आता है कि शादी के बाद इनके बीच दूरियां आ जाती हैं. दरअसल शादी होने के बाद दोनों की ही जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और प्राथमिकताएं भी बदलती हैं. इसके अलावा रोजमर्रा की भागदौड़ की वजह से कम्यूनिकेशन भी कम हो जाता है. कई बार भाई और बहन दोनों ही सोचते हैं कि वो क्यों पहले पहल करें. ऐसे में आपको अपनी भावनाओं के साथ ही कुछ प्रैक्टिकल तरीकों को अपनाकर रिश्ते में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए.

भाईबहन की अब उतनी पहले जैसी बातें नहीं होती हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि उनके बीच का प्यार खत्म हो गया है, लेकिन ये जरूर है कि रिश्ते पर नीरसता या उदासीनता की धूल जम जाती है, जिसे हटाना बेहद जरूरी होता है. रक्षाबंधन के इस खास मौके पर जानेंगे कि कैसे आप भाईबहन अपने रिश्ते को पहले जैसा ही कर सकते हैं. दरअसल कई बार जब हम दिमाग से प्रैक्टिकल होकर सोचते हैं तो बहुत सारी चीजें क्लियर हो जाती हैं.

नई जिंदगियों को समझना शुरू करें

दरअसल शादी के बाद भाईबहन के रिश्ते में दूरी आने की सबसे बड़ी वजहें भारतीय परिवारों में फैमिली जैसी भाभीननद, सालेबहनोई के बीच होने वाले थोड़ेबहुत मतभेद होते हैं. आप दोनों ही भाईबहन को एकदूसरे की जिंदगी के नए चैप्टर को खुले मन से अपनाना चाहिए. कई बार कुछ बातें अगर नजरअंदाज कर दी जाएं तो रिश्ते खूबसूरत बने रहते हैं. अपने जीवन साथियों को भी अपने इस रिश्ते से जोड़ लें.

कम्युनिकेशन लेकिन दखलंदाजी नहीं

बहनें भाई को जो चाहे कह सकती हैं. इसी तरह से भाई भी अपनी प्यारी बहना को कुछ कह दे तो ये एक प्यारी नोकझोक बन जाती है. हालांकि ये समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि शादी के बाद हमें एकदूसरे की निजी जिंदगी में कम दखल देना चाहिए. आप फोन, मैसेज, फैमिली ग्रुप, वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से हमेशा कम्यूनिकेशन बनाए रखें. अपने सुखदुख बाटें, लेकिन निजी जिंदगी से जुड़े कमेंट करने से बचें.

पुरानी यादें कर लें ताजा

अगर आपको लग रहा है कि बस हम अपनी जिंदगियों में इतने बिजी हो गए हैं कि बात ही नहीं कर पाते हैं तो इस खास त्योहार के दिन अपनी पुरानी यादें ताजा कर लें. जैसे आप बचपन में कहांकहां घूमने जाते थे. फेवरेट चीजें कौन सी थीं. एल्बम निकालकर पुराने फोटो और वीडियो देखें.

शिकायत नहीं बात करें

कई बार देखने में आता है कि भाई और बहन के मन में एक दूसरे को लेकर बहुत सारी शिकायते रहती हैं. इसी के चलते ज्यादातर बात बस शुरू होते ही या तो बहस में बदल जाती है या फिर बात बीच में ही रुक जाती है. ये तय करें कि अगली बार आप जो भी शिकायत होगी उसे ताने की तरह नहीं बल्कि खुलकर शांति से शेयर करें. भाई को भी इस चीज को समझना चाहिए. जैसे ‘तुम तो बात ही नहीं करते हो अब’ जैसी शिकायतों की बजाय आप खुद एक बार बात करना शुरू करके देखें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply