India

Ballia flood : बलिया में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी, देवरिया-गोरखपुर को देंगे 435 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Ballia flood : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर मौजूदा हालात का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बांसडीह, बैरिया और सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी। बलिया के बाद मुख्यमंत्री देवरिया और गोरखपुर का दौरा करेंगे। यहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित करेंगे।

देवरिया को मिलेंगी 305 करोड़ की 80 परियोजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता राशि भी वितरित की जाएगी।इन परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में सड़क, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

गोरखपुर में 170 विकास परियोजनाओं की सौगात

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। गोरखपुर में नगर निगम की 140 और GDA की 30 विकास परियोजनाएं, यानी कुल 170 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 130.73 करोड़ रुपये बताई गई है।

ये भी पढ़ें:

बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री

मुख्यमंत्री के बलिया दौरे का प्रमुख फोकस बाढ़ की स्थिति का जायजा लेना रहेगा। वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति देखेंगे। उनके निर्देश पर बांसडीह, बैरिया और सदर तहसील के प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री के पूर्वांचल दौरे से एक ओर जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र को नई सौगात मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply