CrimeIndia

पति के मोबाइल में गैर महिला का फोटो देख हुआ था झगड़ा… एअर इंडिया कर्मचारी की पत्नी के सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर71 स्थित एक लग्जरी सोसाइटी में एअर इंडिया के कर्मचारी की पत्नी कीर्तिमई मिश्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच और परिजनों से मिली नई जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात पति के मोबाइल में एक महिला सहकर्मी के साथ फोटो देखने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद कीर्तिमई ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली. कीर्तिमई मूल रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली थीं और गुरुग्राम की स्मार्ट वर्ल्ड कंपनी में लर्निंग एंड टैलेंट डेवलपमेंट हेड के पद पर तैनात थीं.

उनके पति युवराज शर्मा मुंबई के रहने वाले हैं और एअर इंडिया में केबिन क्रू को ट्रेनिंग देने का काम करते हैं. दोनों ने करीब 15 साल पहले लव मैरिज की थी और उनकी 9 साल की एक बेटी है. पुलिस को दिए बयान में पति युवराज ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे कीर्तिमई बेटी और उनके साथ बिस्तर पर लेटी थीं. इसी दौरान उन्होंने युवराज का मोबाइल फोन देखा. फोन की गैलरी में एअर इंडिया एकेडमी स्टाफ की तस्वीरों के बीच युवराज की अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ फोटो थी. इस फोटो को देखते ही कीर्तिमई को शक हुआ और उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच भारी कहासुनी और झगड़ा हो गया.

गुस्से में दूसरे कमरे में गईं, सुबह फंदे से लटका मिला शव

झगड़े के बाद गुस्से में आकर कीर्तिमई दूसरे कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया. युवराज को लगा कि रात में गुस्सा शांत हो जाएगा और सुबह तक सब सामान्य हो जाएगा. हालांकि, अगली सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो युवराज ने आवाज दी और दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब उन्होंने बालकनी के रास्ते खिड़की से कमरे में झांका, तो कीर्तिमई पंखे के फंदे से लटकी हुई दिखाई दीं.

3

भाई ने 4 दिन पहले बंधवाई थी राखी

युवराज ने आननफानन में हाथ और पैर मारकर दरवाजे का शीशा तोड़ा, जिससे उनकी उंगलियों और घुटने में गहरी चोटें आईं. इसके बाद उन्होंने पुलिस और दोस्तों को सूचना दी. बादशाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. परिजनों ने बताया कि कीर्तिमई का छोटा भाई पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाला था और घटना से महज चार दिन पहले ही अपनी बहन के पास गुरुग्राम आकर राखी बंधवाकर गया था. बहन की मौत की खबर मिलते ही वह शुक्रवार सुबह फ्लाइट से वापस गुरुग्राम पहुंचा, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. फिलहाल पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है और मामले की आगे की जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply