BollywoodIndia

Amitabh Bachchan ने Nepal floods की तबाही पर जताया गहरा दुख, कहा यह मंजर असहनीय

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘तबाही का यह मंजर देखना असहनीय है।’’ बुधवार को तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक और भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और मानव बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस प्राकृतिक आपदा पर बात की।

उन्होंने लिखा, ‘‘एक गंभीर विषय पर बात करूं तो नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही का मंजर देखना असहनीय है।’’ बच्चन ने लिखा, ‘‘प्रकृति के प्रकोप से कभी मुकाबला नहीं किया जा सकता… उसके आगे नतमस्तक होने के लिए ईश्वरीय शक्ति की उपस्थिति जरूरी है।…हम प्रार्थना करते हैं, क्योंकि अंततः उससे बढ़कर कुछ नहीं है।’’ मध्य नेपाल में शनिवार को अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि नेपाल के विभिन्न जिलों से शव बरामद किए गए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply