CricketIndia

होली बाद अचानक पलटी मारेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से होगा अथाह लाभ


Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 मार्च 2026 को धन के कारक शुक्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं, जो शुक्र के परम मित्र माने जाते हैं. मित्र के नक्षत्र में शुक्र का यह गोचर 5 राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लाएगा. अगर आप लंबे समय से वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे, तो यह समय अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर करियर में बड़ी छलांग लगाने वाला साबित हो सकता है. व्यापार में लगे जातकों को विदेशी संपर्कों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल निखार आएगा, जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक स्थिरता लेकर आएगा. शनि के नक्षत्र में शुक्र का होना आपके संचित धन में वृद्धि करेगा. पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला अटका हुआ है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन प्रेम और संबंधों के लिए वरदान साबित होगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. विलासिता की वस्तुओं पर खर्च होगा, लेकिन धन का आगमन भी लगातार होता रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)
चूंकि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए अत्यंत प्रभावशाली रहेगा. आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply