India

PM Modi ने बजट को बताया ऐतिहासिक और अपार संभावनाओं से भरा, कहा-‘2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव’

PM Modi on Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान सामने आया है. उन्होंने बजट को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है तथा विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करता है.

बजट में अवसरों की अपार संभावनाएं: PM मोदी

लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बजट में अवसरों की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘आज का बजट ऐतिहासिक है. यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है. यह सुधारों की यात्रा को मजबूती देता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करता है.’ बजट में देश की नारी शक्ति का प्रतिबिंब झलकता है. उन्होंने कहा कि सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

‘बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का बजट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी योजनाओं को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा प्रस्तुत करता है. यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव है. इस वर्ष का बजट भारत की ‘सुधार एक्सप्रेस’ को नई ऊर्जा और नई गति प्रदान करेगा.’

‘भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं’

मोदी ने कहा कि भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं है और यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है. उन्होंने कहा, ‘यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करता है. भारत के 140 करोड़ नागरिक केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं. यह करोड़ों देशवासियों का संकल्प है.’

‘विश्वास आधारित शासन और मानव-केंद्रित आर्थिक ढांचे की परिकल्पना’

मोदी ने कहा कि यह बजट विश्वास आधारित शासन और मानव-केंद्रित आर्थिक ढांचे की परिकल्पना को दर्शाता है तथा यह एक विशिष्ट बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देता है, साथ ही मजबूत आर्थिक विकास के साथ उच्च पूंजीगत व्यय को संतुलित करता है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में MSME को जो समर्थन मिला है, उससे इसे स्थानीय स्तर से लेकर वैश्विक स्तर तक विकास करने की नई ताकत मिलेगी।

The post appeared first on .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply