TrendingUttar Pradesh

‘लापरवाही न बरतें, फील्ड पर उतरेंसभी अधिकारी’, बाढ़ पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम सात बजे लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में राजस्व, जनता दर्शन, जलभराव, बाढ़, विद्युत आपूर्ति और कानूनव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक में लखनऊ के आला अधिकारियों के साथ संबंधित जिलों के फील्ड अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। 

मुख्यमंत्री अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य, प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने, जलभराव की स्थिति तथा विद्युत आपूर्ति को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

साथ ही कानूनव्यवस्था और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने तथा प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं। 

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply