India

Protein rich breakfast: मांसपेशियों में आएगी ताकत, रोजाना खाएं ये प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट

नट्स के साथ ग्रीक योगर्ट
ये भी एक फटाफट बनने वाला प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट है. लगभग 3/4 कप ग्रीक योगर्ट और नट्स जैसे बादाम पिस्ता से एक लेयर्ड डिश बनाएं. थोड़ा सा शहद मिलाएं और चाहे तो कुछ बेरीज एड करें.

एवोकाडो एग टोस्ट
प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट में एवोकाडो एग टोस्ट एक बढ़िया ऑप्शन है. अंडे के साथ ही आप इस टोस्ट के लिएहोलग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें. इससे प्रोटीन की मात्रा बढ़ेगी, इसी के साथ कई और पोषक तत्व भी मिलेंगे.

चिया सीड्स पुडिंग
प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए चिया सीड्स पुडिंग एक और अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसे पहले से तैयार करके रख सकते हैं. 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स, एक कप दूध और अपने पसंदीदा Effects पाउडर के एक स्कूप का मिक्सचर बनाकर रात भर फ्रिज में रखें. सुबह ऊपर से कटे हुए नट्स डालें और तैयार है आपकी पुडिंग. प्रोटीन पाउडर न हो तो थोड़ा पीनट बटर एड करें.

प्रोटीन रिच स्मूदी
सुबह में आप प्रोटीन रिच स्मूदी पी सकते हैं जो फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी. एक कप ग्रीक योगर्ट लें और इसमें आधा कप कोई भी फल या सब्जी मिला सकते हैं. फिर लगभग एक छोटा कप पानी, दूध या दूध का कोई और ऑप्शन यूज कर सकते हैं. सारी चीजें ब्लेंड करके ऊपर से कुछ नट्स और सीड्स डालकर एंजाय करें

कॉटेज चीज़ पैनकेक
पनीर , अंडे, योगर्ट, नेचुरल स्वीटनर और वनीला एक्सट्रैक्ट मिलाकर इसे चिकना होने तक ब्लेंड करें. इस मिक्सचर में ओट्स पाउडर मिलाएं. इस बैटर से पैन केक तैयार करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply