IndiaPunjab

CM मान ने की हलवारा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग , कहा- शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो हवाई अड्डा

CM मान ने की हलवारा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग , कहा- शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो हवाई अड्डा

सीएम भगवंत मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (1 फरवरी) को पंजाब के जालंधर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास हवाई अड्डा किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन किया.

इस समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू चार्टर विमान से हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

हलवारा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि हलवारा एयरपोर्ट का नाम बदला जाए. उन्होंने पीएम से हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की है. मान ने कहा कि हलवारा अब तक केवल एक एयरफोर्स स्टेशन था, लेकिन इसे सिविल एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने में भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

‘शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो एयरपोर्ट’

सीएम मान ने सुझाव दिया कि चूंकि यह क्षेत्र शहीद करतार सिंह सराभा की धरती है, इसलिए एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पंजाब में चार एयरपोर्ट हैं, जिनमें दो गुरुओं और दो शहीदों के नाम पर होने चाहिए, इसके लिए सभी को राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सोचना होगा.

सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘आज लुधियाना में हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में शिरकत की. इस टर्मिनल के निर्माण में सेना के अधिकारियों द्वारा दिए गए योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया. साथ ही शहीद करतार सिंह सराभा जी की धरती पर बने इस हलवारा हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद करतार सिंह सराभा जी के नाम पर रखने की भी मांग रखी’.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply