TrendingUttar Pradesh

Janmashtami 2026: बसों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें, यात्रियों से करें मृदुल व्यवहार; दयाशंकर सिंह के निर्देश

लखनऊ, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को बसों का व्यवस्थित और सुदृढ़ संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चालकपरिचालकों को यात्रियों से मृदुल और शिष्ट व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी बसों का निर्धारित 31 और 13 बिंदुओं के मानकों के अनुसार भौतिक एवं यांत्रिक परीक्षण कराया जाए। परीक्षण में मिली कमियों की तत्काल मरम्मत कराकर फिटनेस की स्थिति में ही बसों का संचालन किया जाए। सभी वाहनों को ऑन रोड स्थिति में रखते हुए शतप्रतिशत संचालन के लिए तैयार रखा जाए।

दयाशंकर सिंह ने बसों में प्रतिबंधित वस्तुओं और ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बसों में फर्स्ट एड किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बस स्टेशनों पर उद्घोषणा यंत्र हमेशा क्रियाशील रखने को कहा गया है। यात्रियों के घरेलू सामान का निर्धारित सीमा से अधिक भार होने पर उसे नियमानुसार बुक कराकर ले जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

परिवहन मंत्री ने बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और सुलभ शौचालयों की साफसफाई सुनिश्चित कराने को कहा। बस स्टेशनों के शौचालयों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। बसों को मार्ग पर भेजने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके शीशे टूटे न हों, सीटें फटी न हों और वाहन साफसुथरी स्थिति में हों।

वर्दी में रहें चालकपरिचालक

परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी चालक और परिचालक ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी में रहें। बस स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को भी यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार के लिए निर्देशित किया जाए। चालकपरिचालकों को समयसमय पर यात्री सेवा और मृदु व्यवहार का प्रशिक्षण भी दिया जाए। मार्ग में मिलने वाले यात्रियों को शिष्टाचार के साथ बस में बैठाने और उनके गंतव्य पर सुरक्षित उतारने के निर्देश दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधियों और दिव्यांगों को आरक्षित सीट देने के निर्देश

मंत्री दयाशंकर ने कहा कि सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और दिव्यांगजन के बस में आने पर यथासंभव आरक्षित सीट उपलब्ध कराई जाए। सभी बसों को मार्ग में पड़ने वाले बस स्टेशनों से होकर संचालित कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply