India

TET Protest Delhi: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में धरना, MP में 7000 शिक्षकों को जाने से रोका, श्योपुर में रात में नारेबाजी

TET Protest Delhi: शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली जा रहे मध्यप्रदेश के करीब 7000 शिक्षकों को बलपूर्वक रोक लिया गया। जिसे लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। वहीं जंतरमंतर में स्वीकृति नहीं मिलने के बाद रविवार को जाट मित्र मंडल केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के पास शिक्षकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिसमें एमपी से लगभग 600 शिक्षक शामिल हैं।

TET को लेकर दिल्ली में शिक्षकों का प्रदर्शन, केशवपुर मेट्रो स्टेशन के पास जुटे प्रदर्शनकारी#TET #TETProtest #DelhiProtest #TeacherProtest #Teachers #EducationNews #DelhiNews #TETExam pic.twitter.com/wgCSoinEUl

— Bansal News Official August 30, 2026

सरकारें शिक्षकों को गोलगोल घुमा रहीं

दिल्ली में मौजूद शिक्षक नेताओं ने कहा, केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षकों को गोलगोल घुमा रही हैं। हम जाएं तो कहां जाएं। हमें सुप्रीम कोर्ट से कहा गया कि संसद जाएं, वहां गए सांसदों को घेरा, अलगअलग राज्यों में सांसदों से पत्र लिखवाए। जब बात संसद में आई तो उत्तर में कहा गया  हमने सभी पावर राज्य सरकारों को डेलीगेट कर दिए हैं। आप चाहें तो आपकी राज्य सरकारें फैसला ले सकती हैं। फिर राज्य सरकारों के पास पहुंचे। विधानसभा में इस बात को रखवाया, तो विधानसभा में उत्तर आया कि हम सुप्रीम कोर्ट का पालन कर रहे हैं।
 
विधानसभा कह रही हम सुप्रीम कोर्ट का और सुप्रीम कोर्ट कह रही हम संसद का और संसद कह रही राज्य सरकारों का… हम जाएं तो कहां जाएं।

खबर अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply