IndiaUttar Pradesh

‘हर वारदात में जाति का चश्मा लगाकर…’, अंकित बलियान हत्याकांड को लेकर जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव बड़ा हमला बोला है. जयंत चौधरी ने अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी राजनीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हर घटना को जाति के नजरिए से देखने की कोशिश की जा रही है और कुछ लोग जातिआधारित बंटवारे और तनाव को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं.

अखिलेश का बिना नाम लिए उन्होंने ABCD के बहाने विपक्ष की राजनीति और नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि आजकल चर्चा में आने और व्यूज हासिल करने के लिए कुछ लोग सहीगलत की परवाह किए बिना कुछ भी बोलने को तैयार हैं. बिना यह सोचे कि क्या सही है और क्या गलत. जयंत चौधरी ने कहा कि यहां ‘ABCD’ का मतलब अहंकार , भ्रष्टाचार, चोरी और धोखाधड़ी है.

उन्होंने कहा कि ‘चौधरी साहब’ से सम्मान करने, भावनाओं को महत्व देने, चरित्र की अहमियत समझने और धैर्य रखने जैसे गुण सीखे थे. उनके अनुसार, चौधरी साहब द्वारा सिखाई गई ‘ABCD’ उन नकारात्मक गुणों से बिल्कुल अलग और कहीं अधिक महत्वपूर्ण थी जो आजकल दिखाई दे रहे हैं.

जातिआधारित नफरत फैलाने की कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में बैठे कुछ लोग उत्तर प्रदेश को फिर से अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति में धकेलना चाहते हैं. चौधरी ने इन लोगों पर टकराव भड़काने और जातिआधारित नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये लोग पहले तनाव पैदा करते हैं और फिर सवाल उठाते हैं कि राज्य के हालात ऐसे क्यों हैं.

लखनऊ तहजीब का शहर

जयंत चौधरी ने लखनऊ की ‘तहजीब’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लखनऊ अपनी तहजीब के लिए जाना जाता है और पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह की मर्यादा और सभ्यता होनी चाहिए. उनके इस बयान को अखिलेश यादव और विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना का जवाब माना जा रहा है. ‘ABCD’ और अंकित बालियान हत्याकांड पर चौधरी की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब उत्तर प्रदेश में कानूनव्यवस्था और जाति की राजनीति को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply