India

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में वापसी का किया ऐलान, बताया किस सीरीज से करेंगे भारतीय टीम में वापसी

भारतीय टीम को साल 2026 का विश्व कप जिताने वाला कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल इस वर्ल्ड कप में जीतने के बाद भी बोर्ड ने सूर्या को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखाया दिया था और उनके स्थान पर T20 प्रारुप में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंप दी थी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि जहां भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक भी T20 सीरीज नहीं हारी, वहीं श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद टीम ने लगातार 2 सीरीज में हार का सामना किया था।

अब सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारतीय टीम ने अपनी वापसी को लेकर BCCI के साथ अपना प्लान साझा किया है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि सूर्यकुमार के प्लान के अनुसार क्या BCCI उनकी वापसी टीम में कराने वाली है और क्या वह एक बार फिर से टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं।

Suryakumar Yadav ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर क्या कहा

दरअसल कुछ समय में भारतीय टीम मुंबई में होने वाली प्रो गोविंदा लीग के ब्रांड एंबेसटर के तौर पर विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी वापसी को लेकर BCCI को अपना प्लान साझा किया है। इस दौरान सूर्या ने कहा कि

“मुझसे जितना ज्यादा हो सकता है उतना ज्यादा परिश्रम करने के लिए तैयार हूं। ऐसे में अगर चीजें सही हो तो सब कुछ सही हो सकता है।”

इसी के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“मैने अभी हार नहीं मानी है।”

सू्र्या के इस बयान के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर पूरी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या किया गया टीम इंडिया से बाहर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के घर पर T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले में आवाज नजर नहीं आई है यानी कि इस वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिए लगातार फ्लॉप नजर आ रहे थे, यही कारण है कि सूर्यकुमार यादव को बोर्ड ने टीम से बाहर कर दिया था। उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर को कप्तानी देकर भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल कर लिया था।

लेकिन सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम में वापसी करने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। अब भारतीय टीम को साल 2028 में श्रेयस अय्यर कि अगुवाई में T20 वर्ल्ड कप के साथ लॉस एंजिलिस ओलंपिंक गेम्स खेला है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के पास कुल 2 साल हैं, जिसमें वह अपनी एक मजबूत टीम तैयार कर सकते हैं।

भारतीय टीम के लिए कैसा रहा Suryakumar Yadav का प्रदर्शन

भारतीय टीम में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो खिलाड़ी ने टीम के लिए कुल 37 ODI मैच खेले हैं, जिसमें खिलाड़ी ने अपने खाते में कुल 773 रन किए हैं।

इसी के साथ ही 113 मैचों में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए कुल 3272 रन बनाए हैं, इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए केवल 1 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें खिलाड़ी केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply