CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

हापुड़ में हादसाः पलटी बेकाबू थार, थमी चार युवकों के जीवन की रफ्तार,

देर रात यूपी के हापुड़ जिले दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गंगा एक्सप्रेस-वे पर बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई. हादसे में उसमें सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक को हल्की चोटें आई है.

गंगा एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर देर रात लगभग 12 बजे हुई. बताया गया है कि बदायूं से दिल्ली जा रही तेज हाई स्पीड थार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर कई बार पलटी खाकर सड़क किनारे गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों लोग अंदर फंस गए.

काफी प्रयास के बाद वाहन से निकाले गए फंसे लोग

घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 और सिंभावली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला. तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी सिखेड़ा ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं 17 वर्षीय विष्णु को मामूली चोटें आई हैं.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतक युवकों की पहचान बदायूं जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले, जोगिंदर (26 वर्ष), सुखबीर (25), जसवंत (20) और रवि (20 वर्ष) के रूप में हुई, वहीं हादसे में घायल हुआ 17 साल का विष्णु भी बदायूं के पालपुर गांव का ही रहने वाला है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से हटवाकर रास्ता साफ कराया. और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply