Share Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 302 अंक चढ़कर 81,024.94 अंक पर और NSE Nifty 59.25 अंक की बढ़त के साथ 24,884.70 अंक पर पहुंच गया।
इन कंपनियों के स्टॉक्स में फायदा और नुकसान ?
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी रही। वहीं ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे. बता दें कि केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद रविवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स रविवार को 1,546.84 अंक और निफ्टी 495.20 अंक टूटा था.
एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 4 प्रतिशत से अधिक टूटा. जापान का निक्की 225 सूचकांक, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी गिरावट में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.45 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लंबे समय बाद रविवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 588.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
The post Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 302 अंक चढ़ा, Nifty 24,800 के पार, इन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान ? appeared first on Jago India Jago.



