CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

फॉर्च्यूनर में हत्या के बाद नहर में फेंका शव; हिंदूवादी नेता की मौत के बाद लखनऊ में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..

Featured Image

लखनऊ में बेहद ही दिल दहला देना वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास नहर में उनका शव बरामद हुआ है। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इस सनसनखेज वारदात को उनकी ही फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंजाम दिया गया। इसके बाद उनके शव को उसी गाड़ी से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की।

उन्नाव के रहने वाले थे धीरेंद्र प्रताप सिंह

बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे। मामलें की शुरुआती जांच में पुलिस ने जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का शक जताया है। इस मामले में धीरेंद्र के ड्राइवर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने विरोधियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट करने में जुटी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply