TrendingUttar Pradesh

​70 साल पुरानी पाइपलाइन से मिलेगी निजात! लखनऊ छावनी के 75 हजार घरों में सुधरेगी पानी की सप्लाई

लखनऊ, अमृत विचार : छावनी परिषद के सिविल क्षेत्र में रहने वाले करीब 75 हजार घरों को पेयजल आपूर्ति में लीकेज, खराबी, दूषित पानी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द 10 करोड़ की लागत से नई पाइप लाइन और ट्यूबवेल से बेहतर आपूर्ति मिलेगी। छावनी परिषद ने निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छावनी परिषद के सिविल क्षेत्र में करीब 75 हजार आवासीय भवन है, जहां 70 साल से पड़ी 26 किमी पाइप लाइन और 17 ट्यूबवेलों से आपूर्ति होती आ रही है। लाइन काफी पुरानी और जर्जर होने के कारण अक्सर लीकेज, मोटर में खराब जैसी समस्या बनी रहती है। इसका संज्ञान लेकर छावनी परिषद ने कार्ययोजना बनाई है, जिसका शिलान्यास रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। इसी के तहत 10 करोड़ की लागत से 26 किमी पाइप लाइन पूरी बदलकर नई डाली जाएंगी। साथ ही पानी की उपलब्धता कराने के लिए 15 से 20 साल पुराने हो चुके आठ ट्यूबवेल बदलकर नये लगाए जाएंगे। इन पुराने ट्यूबवेल की अक्सर मोटर खराब होना व जल्द डिस्चार्ज होने जैसी समस्या बनी रहती है। छावनी परिषद ने सभी कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का समय निर्धारित किया है, लेकिन प्रयास इसे जल्द से जल्द करने का है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply