TrendingUttar Pradesh

​Sitapur News: पत्नी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, घंटों समझाने के बाद पुलिस ने ऐसे बचाई जान

सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पत्नी से विवाद के बाद नशे में टंकी पर चढ़ा

सुल्तानपुर गांव निवासी दलजीत का किसी बात को लेकर पत्नी सारिका से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दलजीत नशे की हालत में गांव में बनी पानी की टंकी पर जा चढ़ा। युवक को टंकी के ऊपर देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने युवक से नीचे उतरने की अपील करते हुए उसे काफी देर तक समझायाबुझाया।

काफी मशक्कत के बाद सकुशल उतारा

पुलिस और परिजनों की लगातार कोशिश के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। उसे सुरक्षित नीचे उतारे जाने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसे समझाबुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply