TrendingUttar Pradesh

​साइबर अपराध का शिकार हुआ देश का रक्षक: सेना के जवान से 1.74 लाख की ठगी 

संवाददाता,सुलतानपुर, अमृत विचार : बेटे को बीटेक में अच्छे सरकारी कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने भारतीय थल सेना के जवान से 1.74 लाख रुपये ठग लिए। कोतवाली नगर क्षेत्र के चुन्हा करौदिया देहात निवासी मनोज कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में मामले की शिकायत की है।

सेना के जवान के अनुसार 17 अगस्त को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने बेटे के इंटर पास करने की जानकारी देते हुए सरकारी कॉलेज में बीटेक में प्रवेश कराने की बात कही और सिक्योरिटी मनी के नाम पर दो लाख रुपये मांगे। विश्वास में आकर मनोज ने गूगलपे से दो बार में एक लाख रुपये बताए गए क्यूआर कोड पर भेज दिए।खाते में रकम कम पड़ने पर ठग के कहने पर मनोज के मित्र राहुल सिंह से भी 74 हजार रुपये दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा दिए गए।

इसके बाद आरोपी ने और रकम मांगते हुए ब्लैकमेल करना शुरू किया तब ठगी का पता चला। जवान ने 18 अगस्त को 1930 पर साइबर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि  मुकदमा दर्ज कर जांच निरीक्षक जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply