HealthIndia

​क्या सीवियर एंजाइटी की वजह से शुरू हो जाता है हेयर फॉल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एंजाइटी यानी चिंता और तनाव की समस्या काफी आम हो गई है. लंबे समय तक रहने वाली या सीवियर एंजाइटी का असर सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि शरीर पर भी दिखाई दे सकता है. कई लोगों में ज्यादा तनाव और चिंता के दौरान बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एंजाइटी वास्तव में हेयर फॉल का कारण बन सकती है?

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, सीवियर या लंबे समय तक रहने वाला तनाव बालों के झड़ने को बढ़ा सकता है, लेकिन हर व्यक्ति में इसका असर एक जैसा नहीं होता. जानें ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं?

तनाव से बालों पर कैसे पड़ता है असर?

डॉ. विजय सिंघल कहते हैं कि जब व्यक्ति लंबे समय तक गंभीर तनाव या एंजाइटी में रहता है, तो शरीर लगातार स्ट्रेस रिस्पॉन्स की स्थिति में रह सकता है. इसका असर बालों के सामान्य ग्रोथ साइकिल पर पड़ता है. बालों की ग्रोथ के अलगअलग चरण होते हैं. ज्यादा तनाव के कारण कुछ बाल समय से पहले रेस्टिंग फेज में जा सकते हैं. इसके कुछ सप्ताह या महीनों बाद बालों का झड़ना बढ़ सकता है. इस स्थिति को टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है.

अचानक ज्यादा बाल झड़ सकते हैं तनाव से होने वाले हेयर फॉल में अक्सर व्यक्ति को नहाते, कंघी करते या बालों में हाथ लगाने पर सामान्य से ज्यादा बाल टूटते या गिरते दिखाई देते हैं. कई बार हेयर फॉल किसी तनावपूर्ण घटना के तुरंत बाद नहीं, बल्कि कुछ समय बाद शुरू होता है. यही वजह है कि लोग अक्सर तनाव और बाल झड़ने के बीच संबंध समझ नहीं पाते.

एंजाइटी के साथ दूसरी वजहें भी हो सकती हैं हेयर फॉल को केवल एंजाइटी से जोड़ना सही नहीं है. शरीर में आयरन या विटामिन की कमी, थायरॉइड की समस्या, हार्मोनल बदलाव, अचानक वजन कम होना, खराब डाइट, नींद की कमी, कुछ दवाएं और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं भी बाल झड़ने की वजह बन सकती हैं. इसलिए अगर हेयर फॉल लगातार बढ़ रहा है, तो इसकी सही वजह जानना जरूरी है.

तनाव कम करना भी है जरूरी अगर हेयर फॉल का संबंध तनाव से है, तो केवल बालों का इलाज करने के साथ एंजाइटी और स्ट्रेस को मैनेज करना भी जरूरी है. पर्याप्त नींद, संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज, मेडिटेशन और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना मददगार हो सकता है. बहुत ज्यादा एंजाइटी महसूस होने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना भी उपयोगी है.

अगर बाल लगातार और ज्यादा मात्रा में झड़ रहे हैं, सिर के किसी हिस्से में बाल तेजी से कम हो रहे हैं या स्कैल्प पर खुजली, लालिमा और पपड़ी जैसी समस्या है, तो खुद से कोई हेयर ट्रीटमेंट या सप्लीमेंट शुरू करने के बजाय डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. सही कारण का पता लगाकर ही उचित इलाज किया जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply