BollywoodIndia

रोहित शेट्टी पर कड़ी निगरानी, ‘गोलमाल 5’ के सेट पर बिना आईडी एंट्री नहीं, 60 लोग संभालेंगे सुरक्षा

Rohit Shetty House Firing Golmaal 5 Set Security Update

Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में स्थित मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। 1 फरवरी को हुई इस घटना में घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बाद में इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया।

घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी थी और मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। इस केस में पुणे से चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में मुंबई लाया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है और फिलहाल जांच जारी है। इस गंभीर घटना का असर अब रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग पर भी देखने को मिल सकता है।

डबल लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होने वाली थी। हालांकि, अब शूटिंग तय समय पर होगी या नहीं, यह रोहित शेट्टी और पुलिस प्रशासन की मंजूरी पर निर्भर करेगा। फिलहाल शूटिंग डेट में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर शूटिंग तय शेड्यूल पर शुरू होती है और रोहित शेट्टी सेट पर पहुंचते हैं, तो उनकी सुरक्षा के लिए करीब 60 लोग तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था डबल लेयर में होगी।

सेट पर होंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम

पहली लेयर में स्थानीय पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरी लेयर में रोहित शेट्टी के पर्सनल बॉडीगार्ड्स तैनात रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, शूटिंग सेट पर एक एक्सेस कंट्रोल जोन बनाया जाएगा, जिसमें सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री की अनुमति होगी। सेट पर आने वाले हर व्यक्ति की पहले से आईडी वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की स्पॉट एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- फ्लॉप फिल्मों ने रोका करियर, रियलिटी शोज ने बदली किस्मत, जानें शमिता शेट्टी की पूरी कहानी

लीड रोल में नजर आएंगे अजय देवगन

इतना ही नहीं, सेट पर आने-जाने वाली सभी वैन और ट्रकों को पहले से रजिस्टर किया जाएगा और एंट्री प्वाइंट पर उनकी सख्त चेकिंग होगी। पूरे शूटिंग एरिया पर सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों की कड़ी नजर रहेगी। बता दें कि ‘गोलमाल’ रोहित शेट्टी की सबसे पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है। अब तक इसके चार सुपरहिट पार्ट आ चुके हैं और पांचवें पार्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। एक बार फिर फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply