
पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के साथ लंबे समय से चल रहे अटक रही ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसको लेकर संकेत दिया है. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से कॉल पर बात की, जिसके बाद पूरा ट्रेड का समीकरण ही बदल गया. जिस अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ और 25 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. यानी कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया था. अब उसे कम करके सिर्फ और सिर्फ 18 प्रतिशत कर दिया है. जो कि चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में भी कम है. आइए इस खबर में ट्रंप के टैरिफ मूव को समझते हैं साथ ही बाकी देशों पर लगने वाले टैरिफ के बारे में जानते हैं.
अमेरिका से ट्रेड और टैरिफ को लेकर चर्चाओं को एक लंबा दौर चलने के बाद यह एक अच्छी खबर मानी जा रही है, जो कि देश के ऑटो सेक्टर से लेकर टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बेहतर साबित होने की उम्मीद है. साथ ही ट्रेड भी बढ़ने के आसार हैं. इन सभी के बीच सबसे दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका की ओर जो टैरिफ कम किया गया है. वह दुनिया के इमर्जिंग मार्केट में दूसरे नंबर पर आता है. मतलब कि दुनिया के इमर्जिंग देशों में साउथ कोरिया के बाद सबसे कम टैरिफ अब भारत पर ही लगेगा. जो कि ट्रेड और विकास से लिए शानदार संकेत भी है. भारत पर अब टैरिफ चीन, बांग्लादेश और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी कम लगेगा. इसका फायदा आने वाले समय में भारत को मिलने की संभावना है.

दुनिया के इमर्जिंग मार्केट्स पर टैरिफ
अभी भी इमर्जिंग मार्केट्स की बात करें तो सबसे कम टैरिफ अमेरिका ने साउथ कोरिया पर लगाया हुआ है जो कि 15 प्रतिशत है. इसके बाद भारत का नंबर आता है जो कि अब 18 प्रतिशत हो गया है. इसके बाद थाइलैंड, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, चाइना और ब्राजील का नाम आता है. पाकिस्तान पर अभी अमेरिका ने 19 फीसदी का टैरिफ लगाया हुआ है जो कि भारत से ज्यादा है. इसके अलावा बांग्लादेश पर टैरिफ भारत के मुकाबले ज्यादा लगा हुआ है.
यह भी पढ़ें- Explained: टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न! वो 5 बड़े कारण जिसके चलते भारत के सामने नरम पड़े अमेरिकी तेवर



