TrendingUttar Pradesh

​अयोध्या से बड़ी खबर : जितेंद्र मिश्र बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगाई मुहर

डिजिटल डेस्क, अमृत विचार । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट ने राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

राम मंदिर के प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पहली बार पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति की जा रही है। CEO के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा था। बुधवार को अयोध्या में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में इन नामों पर मंथन के बाद जितेंद्र मिश्र के नाम पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। आधिकारिक घोषणा के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

खबर अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply