TrendingUttar Pradesh

​Raebareli News: झाड़ियों से ढके खुले कुएं में गिरा युवक… मौत; नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल

छतोह । आदर्श नगर पंचायत परशदेपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। वार्ड नंबर 10 में शुक्लाना जूनियर हाईस्कूल के पास झाड़ियों से ढके खुले कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ।

मृतक की पहचान नगर पंचायत परशदेपुर के मोहल्ला काजी का पुरवा निवासी आकाश पुत्र पिंटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश शौच के लिए कुएं के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह खुले कुएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

झाड़ियों से ढका था कुआं, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप

नगर पंचायत के स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे वाला कुआं लंबे समय से झाड़ियों से ढका हुआ है। आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से वहां नियमित साफसफाई नहीं कराई जाती और न ही किसी तरह का चेतावनी संकेत या सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में ऐसे कई कुएं हैं, जहां अभी तक सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते खुले कुओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कर दी जाती तो इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था।

मातापिता की पहले ही हो चुकी है मौत, भाइयों का था सहारा

हादसे की सूचना मिलते ही आकाश के दो छोटे भाई सचिन और जुल्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक आकाश के मातापिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने दोनों छोटे भाइयों का एकमात्र सहारा था।

बताया गया कि आकाश दिल्ली में मजदूरी करता था और उसी से होने वाली कमाई से दोनों छोटे भाइयों का भरणपोषण चलता था। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply