अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Volkswagen Taigun आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. कंपनी इस महीने Taigun पर 3.50 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है. खास बात ये है कि Volkswagen ने हाल ही में इस एसयूवी का अपडेटेड मॉडल भी मार्केट में उतारा है.

नई Taigun की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹11 लाख है. इसमें अब 1.0लीटर TSI इंजन के साथ नया 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।. SUV को कुल 11 वैरिएंट में खरीदा जा सकता है.भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos और Tata Sierra जैसी SUVs से है.
पुराने मॉडल पर मिल रहा ज्यादा फायदा
के MY2025 मॉडल पर इस महीने ग्राहकों को ₹2 लाख तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा ₹1 लाख का लिक्विडेशन सपोर्ट भी शामिल है.वहीं, MY2026 मॉडल पर ₹1 लाख तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है.
इसके अलावा योग्य ग्राहकों को ₹30,000 का एक्सचेंज बोनस या ₹20,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है. कंपनी की तरफ से ₹20,000 का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है.यानी सही मॉडल और ऑफर के हिसाब से Taigun पर मिलने वाला कुल फायदा काफी बड़ा हो सकता है.
नए Taigun मॉडल पर भी ऑफर
अगर आप अपडेटेड खरीदना चाहते हैं, तो उस पर भी कुछ फायदा मिल रहा है. हालांकि, इसका डिस्काउंट पुराने मॉडल की तुलना में कम है.वेरिएंट के मुताबिक, नए मॉडल पर ₹20,000 से ₹25,000 तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. GT लाइन पर ₹20,000 का कैश डिस्काउंट है, जबकि Topline AT और GT Plus DSG Sport वैरिएंट पर ₹25,000 तक की छूट मिल रही है.
योग्य वेरिएंट पर ₹30,000 का एक्सचेंज बोनस या ₹20,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिल सकता है. इसके अलावा ₹20,000 का लॉयल्टी बोनस भी उपलब्ध है.
Taigun में क्या बदला है?
Volkswagen ने अपडेटेड Taigun में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए हैं. कंपनी ने SUV के डिजाइन और इंटीरियर में कुछ छोटे लेकिन काम के अपडेट किए हैं. बाहर की तरफ अब कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं. इनमें लाइट वाला लोगो और लाइट बार शामिल हैं. इससे SUV का फ्रंट पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है.
अंदर की तरफ भी कुछ सुधार किए गए हैं. SUV में अब बड़ा डिजिटल कॉकपिट मिलता है। ऊंचे वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
1.0 TSI इंजन के साथ अब 8स्पीड ऑटोमैटिक
मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो अपडेटेड Taigun की 1.0 TSI रेंज में नया 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है.इसका फायदा खासकर शहर में रोजाना ड्राइविंग के दौरान मिल सकता है. बारबार ट्रैफिक में रुकने और चलने के दौरान ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ड्राइविंग को आसान बना सकता है.हालांकि, SUV की मुख्य खूबियों में शामिल ड्राइविंग डायनामिक्स और टर्बोपेट्रोल इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.
3 साल बाद 75% बायबैक का दावा
Taigun को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Volkswagen ने एक और दिलचस्प ऑफर रखा है. कंपनी SUV पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर के बाद 75% सुनिश्चित बायबैक की पेशकश कर रही है.इसका मकसद सिर्फ शुरुआती कीमत पर ध्यान देने के बजाय कार को लंबे समय तक रखने में आने वाले कुल खर्च को लेकर ग्राहकों को ज्यादा भरोसा देना है.
मेंटेनेंस खर्च को लेकर भारतीय बाजार में जर्मन कारों को लेकर कई खरीदारों की चिंता रही है. ऐसे में बायबैक ऑफर ग्राहकों के लिए एक दमदार पहल साबित हो सकती है.
Creta और Seltos से मुकाबला?
Taigun ऐसे SUV सेगमेंट में मौजूद है जहां लगातार नए मॉडल और अपडेट आ रहे हैं. Kia Seltos अपने फीचर्स और टेक्नोलॉजी के लिए लगातार मजबूत हो रही है. दूसरी तरफ Hyundai Creta के बड़े अपडेट से भी बाजार में इसकी पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है.वहीं, Tata Sierra भी अपने अलग डिजाइन और दमदार रोड प्रेजेंस के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है. भले ही Sierra का अंदाज बाकी SUVs से थोड़ा अलग हो, लेकिन यह दिखाता है कि SUV खरीदने वाले ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है.
ऐसे माहौल में Volkswagen Taigun का नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, अपडेटेड फीचर्स और बायबैक ऑफर इसे खरीदारों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन बना सकते हैं.
खरीदने से पहले ऑफर जरूर जांचें
Taigun पर मिलने वाला डिस्काउंट हर ग्राहक के लिए एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है. ऑफर आपके शहर, डीलर, उपलब्ध स्टॉक और चुने गए वैरिएंट के हिसाब से अलग हो सकता है.
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी अलगअलग प्लेटफॉर्म और सोर्स से जुटाई गई है। आपके शहर या डीलर के पास यह ऑफर कम या ज्यादा हो सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले डीलर से सभी डिस्काउंट और बेनिफिट की पूरी जानकारी जरूर जांच लें.



