चावल के पानी का स्किन केयर में यूज का ट्रेंड काफी बढ़ा है और कई ब्यूटी प्रोडक्ट में भी अब राइस वाटर आने लगा है. दरअसल चावलों में फेरुलिक एसिड से लेकर विटामिन बी कॉम्पलेक्स, मैग्नीशियम, जिंक समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि क्वालिटी और वैरायटी के हिसाब से पोषक तत्वों की मात्रा कम ज्यादा होती है. आप घर पर ही इसके कई अलगअलग नुस्खे तैयार कर सकते हैं जो स्किन के दागधब्बे कम करने से लेकर ग्लो बढ़ाने तक में हेल्पफुल है.

चावल का पानी आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने से लेकर टोनिंग तक में हेल्पफुल माना जाता है. इसमें मौजूद तत्वों को पिग्मेंटेशन से लेकर स्किन की लालिमा, मुंहासे तक को कम करने में कारगर मानते हैं. चलिए जान लेते हैं इसके 5 नुस्खे.
चावल के पानी का टोनर
ओपन पोर्स की समस्या है तो आप चावल के पानी का टोनर बना सकते हैं. ये स्किन में कसाव लाता है, जिससे ग्लो दिखाई देने लगता है. चावलों को थोड़े से पानी में रातभर भिगोकर रख दें और सुबह इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल मिलाकर किसी बतोल में भरकर स्टोर कर लें. इसे अपने नाइट स्किन केयर में शामिल करें.
चावल के पानी का फेस मास्क
चावलों को पकाते हुए इसका पानी निकाल लें. ये जेल जैसा होता है. इसमें शहद मिलाएं और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें. इसी के साथ 1 विटामिन ई का कैप्सूल एड करें. इसे अपने फेस पर अप्लाई करके 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें. ये डार्क स्पॉट को कम करने में मदद करता है.
आइसक्यूब्स बनाएं
चावल के पानी को आप एलोवेरा जेल, विटामिन ई के कैप्सूल के साथ मिलाकर आइसट्रे में जमा लें. इससे अपने चेहरे की रोजाना मसाज करें. कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि डल स्किन फ्रेश दिखाई दे रही है. इसी के साथ आंखों के नीचे की पफीनेस भी कम हो रही है.
स्क्रब बनाकर तैयार करें
चावल के पानी में थोड़ा सा चावल का आटा और शहद मिलाएं. इसका एक पेस्ट जैसा बना लें. इसे अपने फेस पर लगाकर 2 मिनट हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इससे डेड स्किन रिमूव होगी और त्वचा गहराई से साफ होगी, जिससे आपका चेहरा क्लीन नजर आएगा.
झुलसी स्किन को सही करे
अगर धूप की वजह से त्वचा पर लालिमा हो गई है या फिर इरिटेशन महसूस हो रही है तो चावल के पानी में बराबर मात्रा में खीरे का रस मिलाएं. जैसे 2 चम्मच चावल का पानी, 2 चम्मच खीरे का रस. इसी के साथ 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें. इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद फेस क्लीन कर लें.



