India

​Chirag Paswan: बिहार में चिराग पासवान CM बनेंगे? LJP की बैठक में कार्यकर्ताओं का संकल्प, NDA में बढ़ सकती है सियासी हलचल

Chirag Paswan Bihar CM Claim: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं के बयान ने नई सियासी हलचल मचा दी है। 

​Chirag Paswan: बिहार में चिराग पासवान CM बनेंगे? LJP की बैठक में कार्यकर्ताओं का संकल्प, NDA में बढ़ सकती है सियासी हलचल

एनडीए का हिस्सा एलजेपी अब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहरा रही है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, अगर भविष्य में बिहार में उनकी पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनती है तो चिराग पासवान का मुख्यमंत्री बनना स्वाभाविक होगा।

चिराग को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करेंगे

दरअसल, पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी चिराग पासवान के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। 

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का जो संकल्प पार्टी पहले से लेकर चल रही है, उसे पूरा किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक का भी बड़ा बयान

इसी कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने भी मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2029 या 2030 में जब भी बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे, यदि एलजेपी राज्य में नंबर वन पार्टी बनती है तो चिराग पासवान का मुख्यमंत्री बनना स्वाभाविक है।

NDA में बढ़ सकती है सियासी गर्मी

एलजेपी के नेताओं के इन बयानों से एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर बीजेपी की प्रतिक्रिया पर है। 

गठबंधन में शामिल किसी सहयोगी दल की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नेता का नाम आगे बढ़ाए जाने को बिहार की सियासत में अहम संकेत माना जा रहा है।

प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

पटना स्थित एलजेपी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और बिहार से जुड़े पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पार्टी के विस्तार के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply