India

​चेहरे की चमक देख सहेली पूछेगी सीक्रेट, न्यूट्रिशनिस्ट की बताई 3 में एक ड्रिंक रोज पिएं

हेल्दी स्किन आपकी ओवर ऑल हेल्थ को भी दिखाती है. ऊपरी देखभाल के साथ ही जरूरी है कि आपकी त्वचा को पोषण भी मिले. इससे से अंदरूनी रूप से स्वस्थ बनती है और चेहरे पर अलग ही चमक नजर आती है. अगर आप न्यूट्रिएंट्स रिच चीजें लेते हैं तो त्वचा यंग भी बनाए रखने में मदद मिलती है. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने 3 तरह की ड्रिंक बताई हैं, जिन्हें पीने से आपकी स्किन हेल्दी बनेगी और नेचुरल ग्लो बढ़ेगा.

​चेहरे की चमक देख सहेली पूछेगी सीक्रेट, न्यूट्रिशनिस्ट की बताई 3 में एक ड्रिंक रोज पिएं

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के मुताबिक अगर हेल्दी स्किन और नेचुरल ग्लो पाना है तो सिर्फ आपका स्किन केयर रूटीन ही नहीं बल्कि ये भी मायने रखता है कि आप क्या पीते हैं. स्किन की हेल्थ इंप्रूव करने वाली ये तीनों ड्रिंक नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से ही तैयार होती हैं. इनको बनाना भी बिल्कुल सिंपल है. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल में इन ड्रिंक्स की रेसिपी और क्याक्या चाहिए होंगे आपको इनग्रेडिएंट्स.

आंवला, नारियल, बादाम की ड्रिंक

स्किन को हेल्दी रखने के लिए आंवला, नारियल, बादाम की ड्रिंक बनाकर पिएं. ये आपको हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स देती है जो स्किन के लिए फायदेमंद न्यूट्रिएंट्स से भरपूर एक पौष्टिक कॉम्बिनेशन है.

ये है फेवरेट ड्रिंक

श्वेता शाह कहती हैं कि ये उनकी फेवरेट ड्रिंक है और इसे वो कभी भी स्किप नहीं करती हैं यानी रोजाना खुद भी ये ड्रिंक पीती हैं. पुदीना, धनिया और आंवला का पानी. ये काफी रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग होती है. इसी के साथ इसमें प्लांट बेस्ड न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं.

तीन चीजों का जूस

त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए तीसरी ड्रिंक है जूस. आप गाजर , चुकंदर और सेब का जूस बनाकर पी सकते हैं. फलों और सब्जियों का ये कॉम्बिनेशन आपके दिन में एंटीऑक्सीडेंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल करता है. इससे आपकी हेल्थ को भी फायदा मिलता है.

ये बात रखें ध्यान

आपको अगर इनमें से किसी भी इनग्रेडिएंट्स से एलर्जी है तो उसे स्किप कर दें. इसके अलावा किसी तरह की हेल्थ या स्किन प्रॉब्लम है और आप दवाएं ले रहे हैं. ऐसे में अपने डॉक्टर से पूछकर ही किसी भी तरह के फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. ये सामान्य तौर पर त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए सजेशन हैं. इसे किसी भी तरह के स्वास्थ्य समस्या में लेने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply