BollywoodIndia

​Pankaj Tripathi Birthday: Student Politics से Bollywood के सितारे बने Pankaj Tripathi, जानें Unheard Stories

आज यानी की 05 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साइड और सपोर्टिंग रोल करके फैंस का दिल जीता है। फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन अपनी मेहनत और दमदार अभिनय से पंकज त्रिपाठी हर किसी के दिल पर राज करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

​Pankaj Tripathi Birthday: Student Politics से Bollywood के सितारे बने Pankaj Tripathi, जानें Unheard Stories
बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में 05 सितंबर 1976 को पंकज त्रिपाठी का जन्म हुआ था। उनके पिता चाहते थे कि वह पढ़लिखकर डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें। लेकिन एक समय पर पंकज का रुझान राजनीति में हो गया था। कॉलेज के दिनों में वह स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स में सक्रिय थे। वहीं 10वीं क्लास में उन्होंने अपना सरनेम तिवारी से त्रिपाठी कर लिया था। विद्यार्थी परिषद में रहते हुए पंकज त्रिपाठी को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

एक्टिंग फील्ड

डॉक्टर की पढ़ाई में मन न लगने के बाद पंकज त्रिपाठी का मन राजनीति से भी हटने लगा। उन्होंने फिर अभिनय की दुनिया में आने का फैसला किया। एक बार वह अपने दोस्त के साथ ‘अंधा कुंआ’ नाम का नाटक देखने के लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से मन बना लिया कि उनको एक्टिंग ही करनी है।

2004 में आए मुंबई

पंकज त्रिपाठी ने पटना में रहते हुए एक के बाद एक थिएटर में काम करते हुए कई नाटक किए। लोगों को उनका काम पसंद आने लगा था। धीरेधीरे उनको भी इसमें मजा आने लगा। साल 1995 से लेकर 2001 तक पंकज त्रिपाठी ने पटना में नाटक किया। इसके बाद वह फिल्मों की दुनिया में काम करने का सपना लेकर साल 2004 में मुंबई आ गए।

काम के लिए भटके

मुंबई आने के बाद पंकज त्रिपाठी को काम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उस मुश्किल समय में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने घर संभाला भी और चलाया भी था। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने साल 2004 से लेकर 2010 तक कुछ नहीं कमाते थे। वह अंधेरी में घूमते और काम की तलाश करते थे।

इस फिल्म से बदले दिन

साल 2004 में आई फिल्म ‘रन’ में पंकज त्रिपाठी को छोटा सा रोल मिला। इस फिल्म में भूमिका चावला और अमिताभ बच्चन थे। वहीं साल 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से अभिनेता को बड़ा ब्रेक और पहचान मिली थी। इसमें पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान कुरैशी का रोल निभाया था। इस फिल्म से अन्य स्टार्स ऋचा चड्ढा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी को पहचान मिली थी।

ओटीटी पर छाए

इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने ‘न्यूटन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘मसान’, ‘ओएमजी 2’ और ‘मिमी’ फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। साल 2018 में वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से पंकज त्रिपाठी ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। इस सीरीज के आते ही हर किसी की जुंबा पर ‘कालीन भैया’ का नाम था। यह किरदार पंकज त्रिपाठी की बड़ी पहचान साबित हुआ। उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply