IndiaUttar Pradesh

​अयोध्या से रवाना हुए गोविंद देवगिरी, रामलला की आरती से अन्नक्षेत्र तक का बताया नया मास्टरप्लान

राम मंदिर के महासचिव गोविंद देव गिरी महाराज अयोध्या से रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक 2 दिसंबर को होगी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि राम मंदिर में रामलला के आरती पूजन में बदलाव किया गया है. अब से रामलला का आकर्षक श्रृंगार होगा, अंदर और बाहर दो समूह में अर्चक रामलला की आरती करेंगे. उन्होंने कहा कि कलात्मक आरती से रामलला को रिझाया जाएगा और अखंड श्री राम नाम का जाप शुरू होगा. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि रोजाना पंच देवता यज्ञ किया जाएगा और साथ ही माता सीता के नाम पर अयोध्या में अन्न क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा.

​अयोध्या से रवाना हुए गोविंद देवगिरी, रामलला की आरती से अन्नक्षेत्र तक का बताया नया मास्टरप्लान

उन्होंने ट्रस्ट में शामिल हुए तीन नए सदस्यों को लेकर कहा कि दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडे और शिकोहाबाद की डॉ. निर्मला यादव को न्यास मंडल में शामिल किया गया है. इसमें कोषाध्यक्ष का पद महेश भागचंदका को दिया गया है और महासचिव के रूप में सेवा करने का दायित्व न्यास के माध्यम से भगवान श्री राम ने मुझे सौंपा है. उन्होंने कहा कि यह दायित्व बहुत बड़ा है और मेरा विश्वास है कि उसे निर्वाह करने का बल भी भगवान स्वयं देंगे.

राम मंदिर में हुए जन्माष्टमी समारोह को किया याद

ट्रस्ट के महासचिव ने आगे कहा, ‘मुझे विश्वास है कि न्यास मंडल अब बहुत अच्छा काम करेगा. उसका शुभारंभ हम लोगों ने कल ही कर दिया है. कल आप लोगों ने देखा होगा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव था, जन्माष्टमी का उत्सव पहली बार झूले में भगवान को झुलाकर के मनाया गया और आरती का भी हम लोगों ने जो परिवर्तन किया है, वह भी लोगों को बहुत रास आ रहा है’.

अगले हफ्ते से काम शुरू करेंगे CEO जितेंद्र मिश्रा

उन्होंने ट्रस्ट के पहले सीईओ बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को लेकर भी बताया कि उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, वो अपने घर की व्यवस्था करके तुरंत 45 दिन में यहां पर आएंगे और अगले हफ्ते से उनका काम सुचारू रूप से नियमित रूप से चलता रहेगा और इसके कारण और भी हमारा काम सरल होता रहेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply