Dharam

​साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

​साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पहला दिन  अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आय बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे। प्रतिष्ठित लोग से मेलजोल होगा। कार्य गति से चलते रहेंगे एवं स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। गुरुवार एवं शुक्रवार को स्वयं के प्रयास से सफलता प्राप्त होंगी। इस सप्ताह व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी में व्यवस्थाएं खराब मिल सकती हैं। इस सप्ताह साथी की नाराजगी दूर होगी एवं वैवाहिक संबंध सुखमय रहेंगे।

वृषभ राशि वृषभ राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिला जुला फल देने वाली रहेगी। कार्य में विलंब एवं आय में कमी हो सकती है। इस सप्ताह व्यय भी अधिक होंगे। अन्य लोगों का व्यवहार विचलित करने वाला हो सकता है। मंगलवार एवं बुधवार को प्रसन्नता होगी और सफलताएं मिलेंगी एवं आय में भी वृद्धि होगी। साथ ही सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। इतना ही नहीं, प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होंगी। नौकरी में पदोन्नति होगी एवं व्यापार में लाभ मिलेगा।प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए सोमवार को काफी समय से आ रही समस्याओं का अंत होगा एवं इस दिन नये अनुबंध हो सकते हैं। यात्राएं सफल होंगी एवं कोई बड़ी सफलता प्राप्त करने का योग है। इस सप्ताह धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार एवं बुधवार को कठिनाईयां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यय की अधिकता होगी एवं तनाव बना रहेगा। समय को नष्ट करने से बचें। गुरुवार एवं शुक्रवार को सफलतादायक समय रहेगा। नए व्यापारिक सौदे प्राप्‍त होंगे एवं नौकरी में स्थानांतरण के साथ तरक्की के योग भी हैं। साथी से दूर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है।

कर्क राशि कर्क राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। हो सकता है आप दूसरों की चिंता ज्यादा करें। संकोच करना हानिकारक साबित हो सकता है। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। मंगलवार एवं बुधवार को धन की प्राप्ति होगी। नई सफलताएं प्राप्त होंगी एवं अटके कार्यों में गति आएगी। नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे।साथी से दुख प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि सिंह राशि वाले जातक  सोमवार के दिन काफी खुश रहेंगे। इस सप्ताह आय तो प्राप्त होगी किंतु परेशानियां कम नहीं हो पाएंगी। निराशा का भाव हावी हो सकता है। चिंताएं अधिक रहेंगी एवं तनाव कम नहीं होगा। मंगलवार एवं बुधवार के दिन कार्य की अधिकता होगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। व्यापार में संभलकर कार्य करें। निवेश से बचें एवं नौकरी में अपने काम से काम रखें। साथी के साथ लड़ाई होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में भी तनाव हो सकता है।

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों को सप्ताह मिला जुला फल मिलेगा । इस सप्ताह आपको अज्ञात भय चिंता बनी रहेगी। भविष्य को लेकर आप आशंकित बने रहेंगे। इस सप्ताह आप नाराज लोगों को मनाने में भी सफल होंगे एवं परिवार में खुशियों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। शनिवार को धन प्राप्ति का योग है। व्यापारिक कार्य में तेजी आएगी एवं नौकरी में वर्चस्व प्राप्त होगा। साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अटके धन की प्राप्ति होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। मंगलवार एवं बुधवार को मित्रों से संभलकर रहें। आपको विरोधी परेशान कर सकते हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को भाग्य अनुकूल रहेगा। सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य में तेजी आएगी। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। निवेश से लाभ होगा एवं नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। साथी से सहयोग मिलेगा एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होंगे।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी । शत्रु आपका कार्य बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। किंतु सफल नहीं होंगे l आपके गुप्त रहस्य उजागर हो सकते हैं। मंगलवार एवं बुधवार को समय पक्ष का रहेगा। आय वृद्धि होगी एवं विरोधी पीछे हटेंगे। इस सप्ताह आपकी अपेक्षाएं  पूरी तरह से पूर्ण नहीं हो पाएंगी। निकट के लोगों से सावधान रहें एवं आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेश से लाभ होगा एवं नए सौदों के साथ नौकरी में तरक्की  संभव है।  वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्‍छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं की सारी योजनाएं नष्ट हो जाएंगी। मंगलवार एवं बुधवार को घूमने का प्लान कर सकते हैं परिवार में किसी से विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक रहेगा। व्यापार में उन्नति एवं वृद्धि का योग है। नौकरी में बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम प्रस्ताव में निराशा मिलेगी एवं वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।

मकर राशि मकर राशि के जातक सप्ताह के पहले दिन थोड़ा परेशान रहेंगे और उनके कार्य धीमी गति से होंगे। हो सकता है कि आपका समय व्यर्थ में नष्ट हो। मंगलवार एवं बुधवार से आय में वृद्धि होने की संभावना है। विदेश जाने वालों की अड़चनें समाप्त होंगी। संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। किसी को भी उधार देने से बचें एवं नौकरी में अधिकारी रुष्ट हो सकते हैं तो थोड़ा संभल कर रहें।  वैवाहिक जीवन सही रहेगा।

कुंभ राशि इस सप्ताह अपनी राय के साथ ईमानदार और पारदर्शी रहें। ऐसे कई अवसर होंगे जहाँ आपकी राय को बहुत महत्वपूर्ण माना जा सकता है। इसलिए किसी के बारे में कुछ भी कहने से पहले कई बार सोचें। आप इस सप्ताह एक दयालु व्यक्ति के रूप में बने रहेंगे, केवल उनकी मदद करने के लिए अपनी सीमा को पार करेंगे। हालांकि, यह दयालुता का कार्य आपको लाभकारी परिणाम देगा जो आने वाले समय में समझ में आएगा।

मीन राशि इस सप्ताह आप अपने अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में सोचने और विश्लेषण करने के लिए सोच सकते हैं। हालाँकि, अधिक न सोचें क्योंकि यह आप पर दबाव और तनाव ला सकता है जिससे आदर्श रूप से बचना चाहिए।  इस प्रकार, इस सप्ताह आप जिस भी काम से जुड़े हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना सुनिश्चित करें। पैसों के लिहाज से चीजें आपके लिए सकारात्मक बनी हुई दिख रही हैं। इस सप्ताह किसी भी कीमत पर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य कानपुर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply