India

​गैस चूल्हा संभालना…घर में खुद नहीं करने चाहिए ये 5 काम, एक्सपर्ट की होती है जरूरत

घर के छोटे काम लोग अक्सर खुद ही करना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिनमें बहुत ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है. अगर इन कामों को करते वक्त गलती हो जाए तो आपको भी नुकसान पहुंच सकता है और घर का भी नुकसान हो सकता है, इसलिए इन कामों को करने के लिए हमेशा एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के रिस्क से बचा जा सके.

​गैस चूल्हा संभालना…घर में खुद नहीं करने चाहिए ये 5 काम, एक्सपर्ट की होती है जरूरत

भारतीय घरों में एक्सपेरिमेंट करने वालो और ज्यादातर जुगाड़ से काम करने वालों की कोई कमी नहीं है. कई बार ये काम का हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में जरूरी नहीं है कि आपकी प्रॉब्लम फिक्स हो जाए. ये और भी ज्यादा बढ़ सकती है. चलिए जान लेते हैं कि कौन से घर के काम खुद करने से बचना चाहिए.

इलैक्ट्रिसिटी से जुड़ा काम

घर में बेशक आप बल्ब चेंज कर सकते हैं, लेकिन अगर मेन स्विचबोर्ड, हाईवोल्टेज वायरिंग, जैसे काम हो तो हमेशा इलैक्ट्रीशियन को ही बुलाना चाहिए. इन कामों में शॉटसर्किट होने के अलावा करंट लगना का बहुत ज्यादा जोखिम होता है.

गैस चूल्हा या सिलेंडर फिक्स करना

लोग गैस चूल्हे में आने वाली दिक्कतों को घर पर ही ठीक करने की कोशिश करते हैं या फिर सिलेंडर में डलने वाली रबर वगैराह खुद ही डाल लेते हैं. इसी तरह से गैस लाइन में किसी भी तरह की छोटी सी दिक्कत ही क्यों न हो इन सब कामों के लिए हमेशा एक्सपर्ट से मदद लें. गैस लीक होने से गंभीर खतरा पैदा हो सकता है.

घर में भारी तोड़फोड़ का काम

आपके घर में अगर रिपेयरिंग का काम करवाना हो तो भारी तोड़फोड़ खुद से न करें, बल्कि इसके लिए किसी एक्सपर्ट की मदद ही लेनी चाहिए. कई बार इससे चोट लगने का जोखिम रहता है. इसी के साथ एक जगह की तोड़फोड़ अगर आप सही टेक्नीक से न करें तो दूसरी जगह दरार बन सकती है, जिससे आपका घर कमजोर हो सकता है.

ऊंची जगहों की मरम्मत

घर में अगर ऊंची जगहों की मरम्मत या रंगाई जैसा कोई भी काम हो तो उसे खुद करने से बचना चाहिए. ऐसे में चोट लनेगी संभावना बनी रहती है. जबकि एक्सपर्ट को पता होता है कि इन कामों को किस तरह से करना होता है.

मुश्किल प्लंबिंग का काम

आपके घर में पानी से जुड़ा कोई मुश्किल काम है तो हमेशा इसके लिए एक एक्सपर्ट प्लंबर को ही बुलाएं. दरअसल भले ही पैसे बच जाएं, लेकिन हो सकता है कि बाद में लीकेज होने लगे. इससे आपके घर में सीलन आ सकती है और नुकसान हो सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply