TrendingUttar Pradesh

​बाराबंकी : साप्ताहिक बाजार में घंटों जाम, ग्रामीण परेशान

​बाराबंकी : साप्ताहिक बाजार में घंटों जाम, ग्रामीण परेशान

मसौली, बाराबंकी, अमृत विचार : गोंडाबहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बा शहाबपुर में रविवार और बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के चलते घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे गंभीर स्थिति तब होती है जब एंबुलेंस या मरीजों के वाहन जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शहाबपुर टोल प्लाजा से बचने के लिए कई वाहन चालक शहाबपुरजहांगीराबाद मार्ग से ग्राम ज्योली की ओर निकलते हैं। 

बाजार के दिनों में इन वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं सड़क के दोनों ओर सब्जी, दाल, बिस्कुट, फलफ्रूट और अन्य सामान के ठेले व दुकानें लगने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। दो वाहन आमनेसामने आने पर यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन से शहाबपुर चौराहे तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक समय लगता है। मरीजों को बाराबंकी या लखनऊ ले जाने के दौरान एंबुलेंस जाम में फंसने से स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साप्ताहिक बाजार के दिनों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित कराने और यातायात के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित कराने की मांग की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply