BollywoodIndiaPunjabTrending

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा का शादी के 5 साल बाद टूटा रिश्ता! पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि..

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा का शादी के 5 साल बाद टूटा रिश्ता! पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि..

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनकी शादी और रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच परमीश ने अब खुद तलाक की पुष्टि कर दी है।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनकी शादी और रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच परमीश ने अब खुद तलाक की पुष्टि कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साफ किया कि वह अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से अलग हो चुके हैं।

परमीश और गीत ग्रेवाल की शादी अक्टूबर 2021 में हुई थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे। साल 2022 में दोनों बेटी के माता-पिता बने। उनकी बेटी का नाम सदाआ है। जिक्रयोग्य है कि पिछले कुछ समय से परमीश की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। इन चर्चाओं और ट्रोलिंग के बीच उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एक मर्द होने के नाते वह अपनी पूर्व पत्नी और वर्तमान साथी, दोनों का सम्मान करना जानते हैं। परमीश के इस बयान के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है।

कौन हैं गीत ग्रेवाल?

गीत ग्रेवाल, जिन्हें गुनित ग्रेवाल के नाम से भी जाना जाता है, पेशे से कनाडाई वकील हैं। उन्होंने कानून के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल की है। गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर से कानून में स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की।

पंजाब से भुपेश बघेल की छुट्टी, अब इस नेता को बनाया कांग्रेस ने पंजाब प्रभारी

फर्नीचर हाऊस पर फायरिंग केस में सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी नामजद

पंजाब में सनसनीखेज वारदात, 2 बच्चों के पिता की बेरहमी से ह\त्या

परमीश और गीत की शादी पंजाबी मनोरंजन जगत में काफी चर्चित रही थी। अब करीब पांच साल बाद दोनों के रिश्ते के खत्म होने की खबर ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply