CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

भाई की हत्या का बदला लेने हरिद्वार पहुंचा मुजफ्फरनगर का युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

भाई की हत्या का बदला लेने हरिद्वार पहुंचा मुजफ्फरनगर का युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

हरिद्वार। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ल‍िया। आरोपित से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

आरोपित की पहचान मनोज कुमार निवासी बुड़ीना कला, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में मनोज के भाई की हत्या कर दी गई थी।

तभी से वह भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारों को ठिकाने लगाने की फिराक में था। वह अप्रैल 2026 में हरिद्वार आया था। यहां उसने एक आश्रम लीज पर लेकर उसे होटल के रूप में संचालित करना शुरू किया।

इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या में शामिल लोग जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं और हरिद्वार आने वाले हैं। इसके बाद उसने हथियार जुटाए और उनकी हत्या की योजना बनाने लगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply