Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव जिले में सड़क हादसे में दंपति और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ला फार्म के पास हुआ.
2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद बाइक को मारी टक्कर
हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश में स्पीड बढ़ा दी, जिसके बाद उसने बाइक को भी टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस दोपहिया वाहन पर सवार दंपति और उनके 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, यह परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था. मृतकों की पहचान उन्नाव जिले के अजगैन गांव के निवासी वीरेंद्र (35), उनकी पत्नी रितु (33), उनकी 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.
Iran US Tension: ईरान और अमेरिका ओमान में परमाणु वार्ता करने को तैयार, ट्रंप फिर खामेनेई को दी कड़ी चेतावनी
The post Accident: यूपी के उन्नाव में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी समेत 2 बच्चों की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार appeared first on Jago India Jago.



