TrendingUttar Pradesh

​Sitapur News: नैमिष जा रहा था परिवार, रास्ते में मौत बनकर आया तेज रफ्तार वाहन; पत्नी की मौत, पति-बच्चे गंभीर

​Sitapur News: नैमिष जा रहा था परिवार, रास्ते में मौत बनकर आया तेज रफ्तार वाहन; पत्नी की मौत, पति-बच्चे गंभीर

सीतापुर, अमृत विचार: सीतापुर जिले के खैराबाद इलाके में सोमवार शाम को खैराबादकल्ली रोड पर बघौना गांव के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

हरगांव निवासी अमित के मुताबिक, उसकी ससुराल नैमिषारण्य में है। ऐसे में वो अपने परिवार के साथ बाइक से नैमिष जा रहा था। वाहन खैराबाद थानाक्षेत्र में बघौना गांव के नजदीक पहुंचा। इसी दौरान अज्ञात चौपहिया वाहन ने ठोकर मार दी।

हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार अमित, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीर जमा हो गए। मौके से अस्पताल ले जाने अमित की पत्नी गुड्डी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अमित और उसके दोनों बच्चों की हालत गंभीर है।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply