TrendingUttar Pradesh

​एकेटीयू में आज सजेगा स्टार्टअप का महाकुंभ, प्रदेशभर के उद्यमी जुटेंगे

​एकेटीयू में आज सजेगा स्टार्टअप का महाकुंभ, प्रदेशभर के उद्यमी जुटेंगे

लखनऊ, अमृत विचार: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय सभागार में मंगलवार को इनोवेशन हब फाउंडेशन की ओर से यूपी स्टार्टअप संवाद के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

इंवेस्ट यूपी, भारत केयर्स, सांची कनेक्ट, टैली सॉल्यूशन, रैपाइडर क्लाउड सॉल्यूशन एवं फिजिक्स वाला के साथ एमओयू सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल द्वारा कलाम पेटेंट सेंटर का लोकार्पण, स्टूडेंट एंड फैकल्टी इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप पॉलिसी 2026 का विमोचन, इनोवेशन हब यूपी पोर्टल का अनावरण, यूपी इंवेस्टर्स नेटवर्क की घोषणा, एकेटीयू इन्क्युबेर अवार्ड 2026 प्रदान करेंगी। साथ ही स्टार्टअप इंड इन्क्युबेटर एक्स्पो का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद अन्य सत्र में कई कायक्रम होंगे।

वहीं, सोमवार को 100 से अधिक स्टार्टअप ने 15 इंवेस्टर्स के सामने अपने स्टार्टअप की प्रस्तुति दी। इंवस्टर्स ने कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय से भी मुलाकात की। वीसी फंड्स के साथ ही एंजल नेटवर्क, एआईएफएस, सिड्बी, सरकारी विभाग, उद्योग, एमएसएमई, उद्योग संघ, शैक्षणिक संस्थान, शोधकर्ताओं के साथ ही छात्र हिस्सा लेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply