BollywoodIndia

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप…IMDb पर हिट, 2025 की इस फिल्म ने टॉप-10 में मारी एंट्री, जानिए नाम

2025 Flop Movie Imdb Top 10 Including Anupam Kher Tanvi The Great

Tanvi The Great OTT Rating: बीते साल सिनेमाघरों में कई बड़ी और चर्चित फिल्मों की रिलीज हुई। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की, तो वहीं कई ऐसी फिल्में भी रहीं, जो दमदार कहानी और मजबूत मैसेज के बावजूद दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रहीं। इन्हीं में 2025 की एक ऐसी फिल्म भी शामिल है, जिसे रिलीज के वक्त ‘महा फ्लॉप’ करार दिया गया था।

हालांकि, अब यही फिल्म IMDb रेटिंग के मामले में सबको चौंका रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रहने वाली यह मूवी IMDb की 2025 की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। ऐसे में फिल्मी गलियारों में इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।

साल 2025 में फ्लॉप हुई थी अनुपम खेर की ये मूवी

जिस फिल्म की यहां बात हो रही है, वह जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ऑटिज्म से पीड़ित लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सपना अपने शहीद पिता की अधूरी ख्वाहिश को पूरा करना है। वह भारतीय सेना में भर्ती होकर अपने पिता के सपनों को साकार करना चाहती है, लेकिन उसकी बीमारी इस राह में सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।

कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वह तमाम मानसिक, सामाजिक और शारीरिक बाधाओं को पार करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। यह इमोशनल और प्रेरणादायक कहानी किसी और की नहीं, बल्कि अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की है। यह फिल्म सिनेमाघरों में भले ही दर्शकों का साथ नहीं पा सकी, लेकिन IMDb रेटिंग में 2025 की नंबर-7 फिल्म बनकर उभरी है।

‘तन्वी द ग्रेट’ में इन सितारों ने निभाई अहम भूमिका

‘तन्वी द ग्रेट’ में अनुपम खेर ने न सिर्फ अहम भूमिका निभाई, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी खुद संभाली थी। फिल्म में शुभांगी दत्त, पल्लवी जोशी, करण टैकर, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। इतनी मजबूत कास्ट और संवेदनशील विषय होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं निकाल पाई।

फिल्म की असफलता की एक बड़ी वजह इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश भी माना गया। ‘तन्वी द ग्रेट’ की टक्कर उसी समय रिलीज हुई स्लीपर हिट फिल्म ‘सैयारा’ से हुई थी। सैयारा ने शानदार कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर लिया, जबकि तन्वी द ग्रेट दर्शकों की नजरों में पीछे छूट गई।

हैरानी की बात यह है कि अब तक यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हुई है। इसके बावजूद IMDb पर मिली शानदार रेटिंग ने साबित कर दिया है कि कभी-कभी कंटेंट की असली पहचान वक्त के साथ सामने आती है, न कि सिर्फ बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply