India

​Qatar Warns Arab Countries: ईरान से जंग के बीच कतर का बड़ा संदेश, गल्फ देशों को अपनी सुरक्षा खुद संभालनी होगी

AmericaIran War Update: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच गल्फ क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कतर ने बड़ा बयान जारी किया है। 

​Qatar Warns Arab Countries: ईरान से जंग के बीच कतर का बड़ा संदेश, गल्फ देशों को अपनी सुरक्षा खुद संभालनी होगी

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिदअलअंसारी ने कहा कि खाड़ी देशों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूसरे देशों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

अबू धाबी में आयोजित हिली फोरम में अलअंसारी ने कहा कि गल्फ क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण है, लेकिन इन्हें क्षेत्रीय सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं माना जा सकता। उनके मुताबिक, गल्फ देशों को अपनी रक्षा क्षमता और प्रतिरोधक क्षमता खुद मजबूत करनी होगी।

Iran गल्फ देशों का स्थायी पड़ोसीअंसारी

ईरान के साथ रिश्तों पर अलअंसारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच भरोसा बहाल करने में वक्त लगेगा, लेकिन यह जरूरी है क्योंकि ईरान गल्फ देशों का स्थायी पड़ोसी है। उन्होंने कहा कि कतर बातचीत और बेहतर संबंधों के लिए तैयार है, लेकिन अपनी रक्षा क्षमता से समझौता नहीं करेगा।

इस संघर्ष का जोखिम नहीं उठा सकती दुनिया

उन्होंने ईरान से भी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंधों की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के लंबे समय तक बंद रहने और गल्फ क्षेत्र में मिसाइल गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया इस संघर्ष को लंबे समय तक जारी रहने का जोखिम नहीं उठा सकती।

सैन्यकगर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

कतर में अमेरिका का बड़ा सैन्य अड्डा मौजूद है, जो क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ईरान के जवाबी हमलों के दौरान क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने के बाद सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं। इसी दौरान बड़ी संख्या में अमेरिकी सैन्यकर्मियों और दूतावास से जुड़े कर्मचारियों को गल्फ क्षेत्र से बाहर निकाला गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply