India

​SP New Dress Code: बदल गया सपा का ड्रेस कोड, लाल से नीले होने के पीछे क्या है रणनीति, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस

SP New Dress Code Colour: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले दलित वोटरों और जेनजी को साधने के लिए ने बड़ा दांव चला है. सपा प्रमुख ने अपनी ‘पीडीए’ रणनीति को धार देते न केवल खुद नीला गमछा धारण किया, बल्कि सपा छात्र सभा का नया ड्रेस कोड भी नीला तय कर दिया है.

​SP New Dress Code: बदल गया सपा का ड्रेस कोड, लाल से नीले होने के पीछे क्या है रणनीति, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस

)  में विधानसभा 2027 की तैयारियां दिखने लगी हैं। सपा ने नया दाव खेलते हुए पार्टी का कलर लाल से नीली कर दिया है। इसके पीछे कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो नीली रंग से सपा दलित वोटरों को साधने की कोशिश करने के मूड में हैं। 

आपको बता दें सपा प्रमुख अखिलेश यादव महानगर और जिला अध्यक्षों की बैठक में लाल रंग की जगह नीले रंग का गमछा गले में डाले नजर आए। अब सपा ने छात्र सभा के नेताओं के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है, जो नीले रंग का होगा। 

सपा प्रमुख ने तय किया नया ड्रेस कोड

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है. अब छात्र सभा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता नीली शर्ट के साथ नीली पैंट या नीली टीशर्ट के साथ नीली जींस पहनेंगे. अखिलेश यादव के इस फैसले के बाद गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है.

दरअसल, समाजवादी पार्टी की पारंपरिक पहचान लाल टोपी , लाल गमछे और सफेद कुर्तापायजामा से जुड़ी रही है. सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अक्सर इसी अंदाज में देखा जाता है. वहीं, नीला रंग लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी की राजनीतिक पहचान और प्रतीक से जोड़ा जाता रहा है।

ऐसे में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा छात्र सभा के लिए नीले रंग के ड्रेस कोड का ऐलान कई राजनीतिक संकेतों की ओर इशारा करता माना जा रहा है। अखिलेश यादव के इस कदम को लेकर सियासी हलकों में तरहतरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि छात्र राजनीति के जरिए पार्टी युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान और संदेश को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। 

सपा छात्र सभा के लिए तय किए गए इस नए ड्रेस कोड ने पार्टी की पारंपरिक लाल रंग वाली पहचान के साथ एक नया रंग जोड़ दिया है. अब देखना होगा कि चुनावी माहौल मेंका यह नया प्रयोग पार्टी की राजनीति और युवा मतदाताओं के बीच किस तरह का असर पैदा करता है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply