HealthIndia

​Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा, एम्स के डॉक्टर ने बताया

भारतीय पुरुषों को सबसे ज्यादा किन कैंसर का खतरा रहता है? डॉक्टर अभिषेक शंकर ने इसका जवाब दिया. मुंह और फेफड़ों के अलावा दो और कैंसर है जो सबसे ज्यादा भारतीय पुरुषों को अपनी चपेट में ले रहे हैं. भारतीयों का बिगड़ा खानपान, तंबाकू का सेवन, जेनेटिक और दूसरी वजहों के चलते इन कैंसर के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. के मुताबिक साल 2023 में करीब 14 लाख कैंसर के मामले सामने आए थे.

​Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा, एम्स के डॉक्टर ने बताया

इसके अलावा 1 लाख लोगों में से 100 में कैंसर के मामले दर्ज किए जाते हैं. कैंसर की रोकथाम के लिए सबसे जरूरी है कि इसे पहले स्टेज में ही डिटेक्ट किया जाए. इससे बचाव से पहले ये जान लें कि किन कैंसर का खतरा भारत में तेजी से बढ़ रहा है. जानें…

भारतीय पुरषों में किन कैंसर का खतरा ज्यादा

डॉक्टर अभिषेक कहते हैं कि कैंसर को डराकर पेश करना गलत है. लेकिन भारत में पुरुषों को 4 कैंसर का डर सबसे ज्यादा रहता है. एक्सपर्ट के मुताबिक इसमें माउथ कैंसर, लंग कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर का नाम शामिल है. उन्होंने फेफड़ों में होने वाले कैंसर के पीछे एक बड़ा कारण एयर पॉल्यूशन को बताया. डॉक्टर कहते हैं कि पुरुषों में माउथ कैंसर सबसे आम है और कोलोरेक्टलस्टमक कैंसर के मामले भी भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं.

महिलाओं की बात करें तो डॉक्टर अभिषेक के मुताबिक इनमें ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी की तेजी हुई है. इसके अलावा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है.

क्यों बढ़ रहे इन कैंसर के मामले

माउथ कैंसर के लिए तंबाकू, गुटखा, पानमसाला, सुपारी और शराब को बड़ा कारण माना जाता है.

लंग कैंसर की बड़ी वजह धूम्रपान के साथ एयर पॉल्यूशन और पैसिव स्मोकिंग है.

कोलोरेक्टल कैंसर तब होता है जब हम लगातार खराब डाइट, कम फाइबर और मोटापे की चपेट में रहे. लेकिन ये कहना भी सही नहीं होगा कि इस वजह से कैंसर हो ही जाता है. इस वजह से होने का खतरा हो सकता है.

स्टमक कैंसर का कारण खानपान और हेलिकोबैक्टर पाइलोरी संक्रमण हो सकते हैं.

किन पुरुषों को ज्यादा खतरा

उम्र बढ़ने के साथ जोखिम, तंबाकू/शराब का सेवन, मोटापा, फैमिली हिस्ट्री, खराब खानपान और लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

मुंह में घाव जो लंबे समय तक ठीक न हो

आवाज में लगातार बदलाव

लंबे समय तक खांसी

निगलने में परेशानी

मल में खून या bowel habits में बदलाव

बिना वजह वजन कम होना

लगातार पेट दर्द या अपच

बचाव के इन बातों का रखें ध्यान

WHO/ICMR जैसी संस्थाओं की सलाह के आधार पर तंबाकूशराब से दूरी, वेट कंट्रोल, फिजिकली एक्टिव रहना, अच्छी डाइट को फॉलो करना सबसे जरूरी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply